Sports News: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी ने इंग्लिश बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी. इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमट गई, जिसमें बुमराह ने 5 विकेट झटककर एक बार फिर अपनी अहमियत साबित कर दी.
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे, जिसमें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की शानदार सेंचुरियों ने टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया था. बुमराह की इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने विदेशी धरती पर एक नया मुकाम हासिल किया—वह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बन गए हैं.
अब भारत के पास इंग्लैंड पर 6 रनों की बढ़त है और दूसरी पारी में बढ़त को मज़बूत करने का सुनहरा मौका.
read more- झारखंड में 134 असिस्टेंट पब्लिक प्रोसेक्युटर (APP) पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जून से शुरू











