बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

AJSU के 40वें स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, नए संघर्ष का लिया संकल्प

जून 22, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
AJSU
Share on FacebookShare on Twitter

Political News: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) का 40वां स्थापना दिवस डॉ. रामदयाल मुंडा सभागार, मोरहाबादी में धूमधाम से मनाया गया। इस महत्वपूर्ण समारोह में छोटानगपुर, संथाल परगना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत बृहत झारखंड के सभी जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति श्री त्रिवेणी नाथ साहू रहे, जिन्होंने झारखंड आंदोलनकारी साथियों व स्वर्गीय आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य गठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एक नए संघर्ष की आवश्यकता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल पत्रकारों — अनुज कुमार सिन्हा, शफीक अंसारी, किशलय जी — को विशेष रूप से “निर्णायक झारखंड आंदोलन के नायक” से नवाजा गया। स्वर्गीय कमल किशोर भगत को मरणोपरांत सम्मान मिला, जिसे उनकी पत्नी नीरू शांति भगत ने ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंडी संस्कृति के संवर्धक मेघनाथ भट्टाचार्य और प्रबल महतो सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

read more- झारखंड में 134 असिस्टेंट पब्लिक प्रोसेक्युटर (APP) पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जून से शुरू

समारोह में AJSU के मार्गदर्शक स्वर्गीय डॉ. रामदयाल मुंडा के नाम पर विशेष स्मृति पत्र जारी किया गया। पूर्व अध्यक्ष ललित महतो ने कहा कि आज समय है भाषा, संस्कृति और खतियान के नारे को फिर से बुलंद करने का।

इस अवसर पर AJSU के संस्थापक अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की, संस्थापक महासचिव सूर्य सिंह बेसरा, ललित कुमार महतो, रतन तिर्की, जॉय बखला, प्रो. बिनोद भगत समेत अन्य वरिष्ठ संस्थापक सदस्य शामिल हुए।

स्थापना दिवस पर बृहत झारखंड के लिए आंदोलन को फिर से तेज करने का संकल्प लिया गया। संस्थापक महासचिव ने कहा कि समय आ गया है कि युवाओं को संगठन की कमान सौंपी जाए ताकि AJSU को उसकी पुरानी पहचान वापस मिल सके।

read more- अब झारखंड में इलाज फ्री! हर परिवार को मिलेगा ₹15 लाख तक बीमा, नशामुक्ति पर सरकार सख्त

महत्वपूर्ण निर्णय:

समारोह में निर्णय लिया गया कि 2025 के अंत से पहले AJSU का पुनर्गठन कर नए छात्र-युवाओं को नेतृत्व सौंपा जाएगा ताकि बृहत झारखंड के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संघर्ष और अधिक प्रभावी बने।

समारोह में उन तत्वों की कड़ी निंदा की गई जो AJSU के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में प्रचारित कर संगठन के विचारों की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं।

संस्थापक अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की ने कहा कि AJSU के नाम पर राजनीतिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी जाएगी क्योंकि छात्र संगठन कभी भी सक्रिय राजनीति में भाग नहीं ले सकता।

Deepak Kumar
Deepak Kumar

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल: जानिए 23 जून 2025 को आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं?

झारखंड में बाढ़ जैसे हालात! रांची में सामान्य से 2.5 गुना ज्यादा बारिश, प्रशासन अलर्ट पर

रांची में Monsoon आया नहीं कि बह गया System, सिर्फ आधे घंटे की बारिश ने डुबो दी राजधानी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra