Entertainment news: इन्डियन ओरिजिन की कनाडियन रैपर और मॉडल टॉमी जेनेसिस को करना पड़ा ट्रॉल्लिंग का सामना.दरसल हाली में ही रैपर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक गाना पोस्ट किया जिसमे सेक्स और जेंडर की बात की जा रही है और उस विडियो में टॉमी देवी काली का रूप धारण किये नज़र आ रही है.
इस वीडियो में टॉमी जेनेसिस ने काली माता का रूप धारण कर अपने चेहरे पर मेकअप किया और गहने पहने थे, जो कि कई भारतीय धर्मनिष्ठों और सोशल मीडिया यूज़र्स को आपत्ति जनक लगा. देवी काली की छवि का इस तरह से इस्तेमाल होने के कारण टॉमी को ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ा. लोगों ने इसे धार्मिक आस्था का अपमान मानते हुए नाराजगी जताई और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट्स और आलोचनाएं कीं.
टॉमी की प्रतिक्रिया
टॉमी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखती थीं, बल्कि यह सिर्फ एक कला प्रस्तुत करने का एक तरीका है. इसके बाद भी, विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और रैपर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं मिल रही हैं.













