Jharkhand: राज्य सचिवालय और विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में 27 जून से 30 जून 2025 तक लगातार चार दिनों तक सरकारी कामकाज ठप रहेगा। इस अवकाश श्रृंखला के कारण सरकारी दफ्तरों में कोई भी प्रशासनिक कार्य नहीं होगा। ऐसे में आम जनता से अपील की जा रही है कि वे अपने आवश्यक सरकारी कार्यों को समय रहते निपटा लें।
क्या है छुट्टियों की वजह?
- 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश
- 28 जून (शनिवार) – हूल दिवस के अवसर पर अवकाश
- 29 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 30 जून (सोमवार) – प्रतिबंधित अवकाश, जिसे कई कार्यालयों ने अनुमोदित कर दिया है
प्रभावित होंगे ये कार्यालय:
- झारखंड मंत्रालय (सचिवालय)
- क्षेत्रीय और जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालय
- राजस्व, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और अन्य विभागीय कार्यालय
जनता को सलाह:
यदि आपको किसी सरकारी सेवा से संबंधित कोई जरूरी कार्य करवाना है, तो 26 जून से पहले संबंधित दफ्तर में जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा आपको 1 जुलाई तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












