Ranchi News: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), जिन्हें दुनिया ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जानती है, क्रिकेट से दूर इन दिनों रांची के सिमलिया स्थित फार्म हाउस में अपनी जिंदगी के सबसे सुकून भरे पलों का आनंद ले रहे हैं. धोनी का प्रकृति और खेती से गहरा लगाव किसी से छिपा नहीं है. जब भी वे रांची आते हैं, उनका ज्यादातर समय उनके 43 एकड़ में फैले फार्म हाउस में बीतता है.
धोनी उगाते हैं ऑर्गेनिक सब्जियां और फल
धोनी के फार्म हाउस में टमाटर, ब्रोकली, फ्रेंच बीन, मटर, अमरूद और स्ट्रॉबेरी जैसी ऑर्गेनिक सब्जियां और फल उगाए जाते हैं. खास बात यह है कि इनमें किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. यहां सिर्फ गोबर, गौमूत्र और जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है.
इन ऑर्गेनिक उत्पादों को रांची के स्थानीय बाजारों और सप्लायर्स के माध्यम से बेचा जाता है. इनकी गुणवत्ता और शुद्धता के कारण कीमत थोड़ी अधिक होती है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं.
1000 रुपये किलो बिक रहा है धोनी का कड़कनाथ मुर्गा
धोनी के फार्म हाउस में कड़कनाथ मुर्गा पालन भी किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुर्गा ₹1000 प्रति किलो में बिक रहा है. खास बात यह है कि इन मुर्गों को बिना किसी हार्मोन या दवा के ऑर्गेनिक तरीके से पाला जाता है.
फार्म हाउस में है 40-50 गायें
धोनी के फार्म हाउस में लगभग 40 से 50 देसी गायें हैं. इनसे निकलने वाला दूध रांची के कई प्रमुख स्वीट शॉप्स और डेयरी सप्लायर्स को भेजा जाता है. यह दूध भी पूरी तरह शुद्ध और प्राकृतिक होता है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है.
read more- पटना रजिस्ट्री ऑफिस में चली गोली, दो लोग घायल, जाने क्या है वजह
मछली पालन भी है धोनी की खास रुचि
खेती और पशुपालन के साथ धोनी को मछली पालन का भी शौक है. फार्म हाउस में मौजूद एक बड़े तालाब में मछलियों का ऑर्गेनिक पालन किया जा रहा है. कुछ समय पहले धोनी के मछली पकड़ते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे, जो उनके नेचर-लविंग और सादगी भरे जीवन की झलक देते हैं.












