JHARKHAND NEWS: सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए IED ब्लास्ट में एक CRPF अफसर की जान चली गई. मामला झारखण्ड ओडिशा सीमा के समीप स्तिथ सारंडा जंगल का है जहां पर नक्सलियों ने ब्लास्ट का प्लान किया था. बताया जा रहा है की जो जवान शहीद हुआ वो CRPF के 134 बट्टालियन का है और उनका नाम जीडी सत्यवान कुमार सिंह है. घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद सुरक्षाबल ने जवान को पास के रराउरकेला में मौजूद एक अस्पताल में भर्ती किया गया, पर इलाज के दौरान ही उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए.
एक जवान शहीद
ब्लास्ट के बाद से जगह की घेराबंदी कर दी गई है और वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने कारवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है. बताया जा रहा है की पश्चिमी सिंघ्भुम के नक्सली प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा एक नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया जा रहा था. जिसके बदले में जवाब देते हुए नक्सलियों ने सुरक्षाबल को टारगेट करते हुए , पहले से ही जंगल में आईड ब्लास्ट का प्लान कर लिया था. इस सम्बन्ध में पश्चिमी सिंघ्भुम के SP राकेश रंजन ने कहा है की इस विस्फोट के पीछे इन नक्सलियों का ही काम है उन्होंने हमें डराने के लिए ऐसा किया है. पर हमने सुरक्षा और बाधा दी है.
Read more: jharkhand का मौसम होगा सुहाना, 16-18 जून के बिच मानसून की होगी एंट्री
CRPF और पुलिस का संक्युक्त अभियान
सारंडा में चल रहे इस अभियान से नक्सली डर गए है, और इसलिए अब वो कुछ न कुछ करने की कोशिश कर रहे है, हाल ही में भी हमने नक्सलियों के हथियारों और उनके और कई विस्फोटक के सामान बरामद कर उन्हें जब्त कर लिए है, जिसके कारण से वो और घबरा और बोखला गए है.
इस अभियान में CRPF की 26,60,134,174,193 और 197 बट्टालियन मिलके पुरे प्लानिंग के साथ काम कर रही है. साथ ही चाईबासा और पश्चिमी सिंघ्भुम की पुलिस भी इसमें सुरक्षाबलों का पूरा साथ दे रही है.













