Ranchi: राधा स्वामी संगठन की विभिन्न योजनाओं के नाम पर कथित ठगी का मामला अब रांची पहुंच गया है। गिरिडीह समेत झारखंड के कई जिलों में एफआईआर के बाद ठगी के आरोपों को लेकर जगन्नाथपुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता डॉ. संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि हटिया स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय से वाहन, आवास, कन्यादान, करोड़पति, एफएमसीजी और छात्रवृत्ति समेत कई योजनाओं का प्रचार किया जाता था। लोगों को वाहन की ईएमआई में 40 से 90 फीसदी तक छूट दिलाने का भरोसा दिए जाने का भी आरोप है।
योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी
शिकायत के मुताबिक, इन योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से नकद, ऑनलाइन और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए रकम जमा कराई गई। आरोप है कि रकम RSOG Foods Cosmetic Pvt. Ltd. के अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई गई।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए अभिनेता सोनू सूद की मौजूदगी वाले वीडियो दिखाए जाते थे। इसके अलावा RSABN NIDHI LIMITED के बैंक खाते की पासबुक दिखाकर पैसे सुरक्षित होने का भरोसा दिलाने का आरोप है।
शकुंतला कुमारी समेत 12 लोग नामजद
शिकायत के अनुसार, वाहन की ईएमआई का भुगतान बंद होने के बाद जब लोगों ने संगठन से और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर अशोक प्रसाद को दी है।
प्राथमिकी में बिनू साहू, शकुंतला कुमारी समेत 12 लोगों को नामजद किया संपर्क किया तो सरकारी योजनाओं से राशि मिलने के बाद भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। इसी बीच करीब दो महीने में प्रदेश कार्यालय बंद हो गया।
धमकी और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप
रकम वापस मांगने पर धमकी और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर अशोक प्रसाद को दी है। प्राथमिकी में बिनू साहू, शकुंतला कुमारी समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपों की जांच जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









