Ranchi News: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इस हमले में खलारी थाना में पदस्थापित हवलदार राम शरीफ शर्मा के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना निर्मल महतो चौक, बमने के पास की है, जहां सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार नकाबपोश हमलावरों ने 3-4 राउंड फायरिंग की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर छोटे हथियार से लैस थे और उन्होंने पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर अचानक हमला किया।
read more- GST में बड़ी राहत: अब घी, पनीर, कार और AC खरीदना होगा सस्ता!
फायरिंग की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। अब तक दो सफेद कारों को जब्त किया गया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हालांकि फायरिंग के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसे संगीन आपराधिक साजिश मान रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।
read more- नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए पूजा विधि, आरती और शुभ मुहूर्त












