Sarkari Naukri : यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सिस्टर ट्यूटर और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। MPESB ने 2317 पदों पर भर्ती निकाली है। हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत
सिस्टर ट्यूटर और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर चयन के लिए 6 अप्रेल से ऑनलाइन आवेदन शुरु हो चुका है। छात्र MPESB के आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं 25 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म में गलती सुधारी जा सकती है।
Sarkari Naukri : जाने क्या है योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी होना जरूरी है। इसके साथ बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। वहीं सिस्टर ट्यूटर के लिए भी समान पढ़ाई के साथ कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है।
Read More- Latehar News: लातेहार में पानी बना काल! डैम में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
इन अहम पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और अन्य वर्गों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
Sarkari Naukri : 28,700 से 36,200 रुपये प्रतिमाह वेतन
नर्सिंग ऑफिसर को लगभग 28,700 रुपये और सिस्टर ट्यूटर को 36,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
Read More- Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी
परीक्षा के नियम
परीक्षा में मोबाइल और कैलकुलेटर ले जाना मना है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा और एग्जाम शुरू होने के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









