Latehar News: लातेहार के छिपादोहर क्षेत्र में उस समय चीख पुकार मच गई जब गम्हरिया डैम से एक साथ दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान मनोज परहिया और विशाल परहिया के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Latehar News: नहाने के लिए डैम में उतरे थे युवक
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नहाने के लिए छिपादोहर के गम्हरिया डैम आए थे। नहाने के दौरान विशाल अचानक गहने पानी में डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख मनोज ने भी पानी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों युवक डैम में डूबने लगे।
हालांकि आसपास के लोगों ने दोनो को बचाने के लिए शोर भी मचाया पर तबतक दोनों पानी में समा गए थे। दोनों युवक आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Latehar News: ससुराल में रहकर परिवार का सहारा था मनोज
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मनोज अपने ससुराल में रहकर परिवार का सहारा था, वहीं विशाल भी अपने घर का मुख्य कमाने वाला था। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









