Ranchi News: राजधानी रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक के पास आज दोपहर चेन स्नैचिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बता दें, 33 वर्षीय जस्सी सलूजा के हिम्मत की दाद पड़ेगी। उन्होनें ना ही सिर्फ चेन स्नैचिंग करनेवाले की कोशिश को नाकाम कर दिया, बल्कि दो बाइक सवार अपराधियों का डटकर सामना किया।
घटना का विवरण
Ranchi News: दरअसल, आज दोपहर बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के पास जस्सी सलूजा मॉल से खरीदारी कर घर लौट रही थी, तभी दो अपराधी बाईक से आए और उनके गले से अचानक सोने की चेन झपट ली और भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन जस्सी ने बुद्धिमानी से बाईक के पीछे बैठे अपराधी को पकड़ लिया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक गिर गई , इसके साथ ही दोनों अपराधी भी गिर गए।
Ranchi News: मामले को लेकर जस्सी ने क्या कहा…
इस को लेकर जस्सी सलूजा ने बताया कि, वह अपने पति के साथ पैदल ही बरियातू रोड स्थित मॉल में खरीदारी करने गईं थी, तभी लौटते वक्त चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने घटना अंजाम देने की कोशिश की, और वह अपनी चेन बचाने के लिए उनसे भीड़ गई। इस दौरान जस्सी को हाथ और उनके दोनों घुटनों में चोट लग गई, इसके साथ ही कपड़े भी फट गए हैं।












