Koderma News: कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार रात नगर पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों ने कहर बरपाते हुए दो लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम राहत कार्यों में जुट गई है।
Koderma News: हाथी के आने से इलाके में हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक जगंली हाथियों ने सबसे पहले रात करीब 8 बजे मरियमपुर के पास एक महिला को कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद ही इलाके में मानों हड़कंप मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जब हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह बोनाकाली महिला कॉलेज के पास पहुंच गया। इसी दौरान हाथी ने बालेश्वर सोरेन को भी कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दोहरी घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है।
Koderma News: हाथियों को काबू करने में वन विभाग की टीम असफल
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण हाथी को काबू करने में सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के पास पर्याप्त तैयारी नहीं है और केवल टॉर्च के सहारे हाथी को खदेड़ने की कोशिश की गई।
फिलहाल एक हाथी मरियमपुर के आसपास के जंगल में छिपा बताया जा रहा है, जबकि झुंड के अन्य हाथी कोडरमा घाटी क्षेत्र में देखे गए हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







