Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव निवासी शाहजहां शेख की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भातुपुर के पास रविवार लगभग सुबह 11:30 बजे हुई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जड़ी-बूटी बेचने निकले थे
मिली जानकारी के अनुसार शाहजहां शेख जड़ी-बूटी की दवा बेचने का काम करता था। वह मार्गोमुंडा हटिया दवाई बेचने के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात होने लगा। बताया जाता है कि भातुपुर के पास वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
जड़ी-बूटी की दवा बेचने का काम करता था मृतक
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।
मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण जड़ी-बूटी की दवा बेचकर करता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Read More- मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









