Uttrakhand Plane crash: केदारनाथ से एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है. ये हादसा केदारनाथ के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में हुआ है, बता दें इस क्रैश के वक्त हेलीकॉप्टर में 7 लोग मौजूद थे, जिनकी इस हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है.
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और काम शुरू कर दिया, बताया जा रहा है की क्रैश इतना गंभीर था की उसमे भेस्शन आग लग गई थी.
Read more: Fathers Day एक ऐसी शख्शियत को सलाम, जो हमारे सपनो का साझेदार बना
उत्तराखंड में मई से लेके अब तक 4 हेलीकॉप्टर क्रैश के मामले सामने आ चुके हैं। इस से पहले 7 जून को एक हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या हो गई थी जिसके कारण उसे बीच रोड पर आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी थी।
इस घटना के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की ये बेहद दुखद घटना है.घटना की सुचना मिलते ही राहत बचाव कारियों को भेज दिया गया था. पर लोगों की घटना पर ही मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है मई उनके भगवन से उनके आत्मा की शांति के लिए प्राथना करता हु और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा की कामना करता हु.













