Jharkhand News: रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। रामगढ़ के पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय लेवी गैंग के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार बरामद किया है।
Read More- Giridih News: ताड़ी बेचने के बहाने मासूम से दरिंदगी-नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी सलाखों के पीछे
Jharkhand News: फायरिंग की योजना बना रहे हैं राहुल गैंग के गुर्गे
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य ओवरब्रिज निर्माण कार्य को रोकने के लिए फिर से फायरिंग की योजना बना रहे हैं। इसके बाद तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने किया।
Read More- Sarkari Naukri : नर्सिंग ऑफिसर के 2317 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
चेकिंग अभियान के दौरान पतरातू रेलवे ओवरब्रिज के पास एक कार और मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों वाहन भागने लगे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे गार्डर से टकरा गई। कार सवार तीन लोगों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि बाइक सवार दो लोग फरार हो गए।
Jharkhand News: एक लोडेड देशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस बरामद
गिरफ्तार युवकों की पहचान तुषार सिंह, मिथुन कुमार और अमन अंसारी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड देशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि 29 मार्च को ओवरब्रिज साइट पर हुई फायरिंग में भी वे शामिल थे और दोबारा घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चार और आरोपियों-कुणाल सिंह, बादल सिंह, सुमित पांडेय और सन्नी बेदिया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, कारतूस, i20 कार, लैपटॉप और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
Jharkhand News: फरार अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गैंग लेवी नहीं मिलने पर निर्माण कार्य में बाधा डालने और फायरिंग करने की योजना बनाता था। एक आरोपी ने पहले भी फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात कबूली है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी
फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








