Jharkhand News: राजधानी रांची के लोगों के लिए अच्छी खबर है. शहर को जल्द ही रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में तीसरा फ्लाईओवर मिलने जा रहा है. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 19 जून 2025 को करेंगे.
खास बात: कॉरिडोर के नीचे बनेगा खेल क्षेत्र
इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री संजय सेठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉरिडोर के नीचे उपलब्ध खाली स्थान का खेल गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाए. उन्होंने सुझाव दिया कि यहां बैडमिंटन कोर्ट व अन्य खेल क्षेत्र विकसित किए जा सकते हैं, ताकि शहरी युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
रांची को मिल रही है बेहतर कनेक्टिविटी
इससे पहले राजधानी को कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली फ्लाईओवर की सौगात मिल चुकी है. इन दोनों परियोजनाओं से ट्रैफिक जाम में भारी राहत मिली है और शहर की रफ्तार में नया जोश आया है.
रातू रोड कॉरिडोर के फायदे
रातू रोड कॉरिडोर के उद्घाटन से रांचीवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ती मिलेगी. और लोग अपने गंतव्य तक वक्त में पहुंच जाएंगे. 19 जून के उद्घाटन के बाद, जल्द ही इस कॉरिडोर पर गाड़ियां फर्राटा भरती नजर आएंगी.













