Ranchi Breaking: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई।
Read More- Ranchi Breaking : रातू में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला कांस्टेबल की मौके पर ही मौत
Ranchi Breaking: हज प्रशिक्षण से लौटकर अपने घर जा रही थीं महिला
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 60 वर्षीय महिला हज प्रशिक्षण से लौटकर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान नो-एंट्री जोन में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में युवती को प्रेम-प्रसंग में मिली डांट तो लगा ली फांसी
Ranchi Breaking: स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









