KhabarMantra: झारखंड से बिहार शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं. ताजा मामला गिट्टी की सप्लाई की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का है. यह खुलासा तब हुआ जब कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में ढाब जंगल के पास गिट्टी से लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. गाड़ी के पलटते ही उसमें छिपाई गई शराब की पेटियाँ बाहर बिखर गईं.
Read More: झारखंड शराब घोटाला: 15 दिन की न्यायिक हिरासत में IAS विनय चौबे, गिरफ्तारी पर उठे सवाल
शराब की तस्करी के लिए नए हथकंडे
घटना की जानकारी मिलते ही सतगावां पुलिस मौके पर पहुँची और शराब को जब्त कर लिया. दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन तस्कर इस प्रतिबंध को धता बताते हुए झारखंड जैसे सीमावर्ती राज्यों से शराब की तस्करी के लिए नए हथकंडे आजमा रहे हैं. चूंकि झारखंड से गिट्टी की बड़ी मात्रा में आपूर्ति होती है, इसलिए तस्करों ने अब गिट्टी के नीचे शराब छिपाकर बिहार भेजने का तरीका अपनाया है.
Read More: झारखंड में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलजमाव और ट्रैफिक ने बढ़ाई मुश्किलें
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
वहीं, यह आशंका भी जताई जा रही है कि इस तरह की तस्करी पहले से चल रही हो सकती है, लेकिन अगर यह दुर्घटना न होती तो इसका खुलासा भी नहीं हो पाता. यह घटना कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक चेतावनी है कि तस्करी के ऐसे गुप्त तरीकों पर लगाम लगाने के लिए निगरानी और जांच व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत है.
Read More: JPSC मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी हुए सफल












