बुधवार, जुलाई 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

झारखंड में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलजमाव और ट्रैफिक ने बढ़ाई मुश्किलें

मई 21, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Heavy rain in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर की अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था और जल निकासी की पोल भी खोल दी. दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और एक घंटे तक तेज बारिश होती रही. इससे दिन में ही शाम जैसा माहौल बन गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

Table of Contents

Toggle
  • निचले इलाकों में भारी जलजमाव
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • बीते 24 घंटे का बारिश और तापमान का हाल

हालांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी में ठंडक का अहसास हुआ, लेकिन नालों के ओवरफ्लो होने और सड़कों पर पानी जमा हो जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया. कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई. कोकर इलाके में तीन स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए और यातायात बाधित हुआ. ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया, लेकिन लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा.

Read More: JPSC मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी हुए सफल

निचले इलाकों में भारी जलजमाव

शहर के निचले इलाकों में जलजमाव से आवागमन ठप हो गया. वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे पहले रविवार को भी तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसकी पुनरावृत्ति मंगलवार को फिर देखने को मिली.

मौसम विभाग का अलर्ट

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 मई को राज्य के दक्षिणी हिस्सों — पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

22 से 24 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों (उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर) में भी इसी तरह की मौसमीय स्थिति बने रहने की आशंका जताई गई है. मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बिजली और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

Read More: कटिया गांव में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, जल संकट बना जीवन की सबसे बड़ी जंग

बीते 24 घंटे का बारिश और तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा देवघर के सिकटिया में 63.6 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.6°C डाल्टेनगंज में और न्यूनतम तापमान 21.4°C गुमला में दर्ज हुआ. रांची का अधिकतम तापमान 33.3°C और न्यूनतम 23.9°C रहा.

Related Posts

Income Tax Department raids multiple premises of Panas Realtors and Dayanand Modi Group in Ranchi!
Breaking News

Breaking News: रांची में पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी !

जुलाई 15, 2026
Dhanbad
Breaking News

Dhanbad मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया पूरा परिसर!

जुलाई 15, 2026
Malaria
जमशेदपुर Jamshedpur

East Simbhum में Maleria का बढ़ता प्रकोप, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

जुलाई 15, 2026
Next Post
झारखंड में नशीली कफ सिरप की खुलेआम बिक्री, बाबूलाल मरांडी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विनय चौबे की गिरफ्तारी बड़े मछलियों को बचाने के लिए हुई : बाबूलाल मरांडी

Minister Ramdas Soren's Central Kitchen visit

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का सेंट्रल किचन दौरा: राज्य के100 स्कूलों पर बनेगा एक सेंट्रल किचन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News

Breaking News: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, RIMS में बढ़ीं MBBS की सीटें

जुलाई 15, 2026

झारखंड में सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर सख्त हुए CM Hemant Soren , दो माह में काम पूरा करने का निर्देश

SIR में लापरवाही पड़ी भारी! पाकुड़ में BLO, सुपरवाइजर और AERO को नोटिस

Breaking News: सोनम वांगचुक के आंदोलन का जयराम महतो ने किया समर्थन, केंद्र पर साधा निशाना

Breaking News: रांची में पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी !

Viral Video: सरकारी स्कूल के क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका का कथित वीडियो वायरल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra