Sunday, May 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

कपड़ा प्रोजेक्ट: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर एक क्रांतिकारी कदम

April 12, 2025
in झारखंड, रांची
A A
Share on FacebookShare on Twitter

चार्म्स संस्था की एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल “कपड़ा प्रोजेक्ट” देशभर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही है. इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, विशेषकर महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाना है.

इस पहल के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और बैग निर्माण जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं सुंदर, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बैग तैयार करती हैं, जिनकी मांग अब सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में लगातार बढ़ रही है.

संस्था की अध्यक्ष डॉ. ख्याति मुंजाल ने इस प्रोजेक्ट के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा,
“जब एक महिला अपने हाथों से कुछ बनाती है, तो उसमें सिर्फ कपड़ा नहीं होता – उसमें उसका आत्मविश्वास, उसका सपना और उसकी पहचान जुड़ी होती है. ‘कपड़ा प्रोजेक्ट’ के माध्यम से हम हर महिला को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि वह किसी से कम नहीं है.”

उन्होंने यह भी जोड़ते हुए कहा कि
हम महिलाओं को केवल उत्पादक नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने वाली शक्तियों के रूप में देखते हैं.”

जनसंपर्क समिति की प्रमुख रूपम झा ने इस प्रयास को “उम्मीद और विश्वास गढ़ने वाला आंदोलन” बताया। उनके अनुसार, यह परियोजना महिलाओं को केवल रोजगार नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी दे रही है.

इस अवसर पर संस्था की सचिव मौमिता चौधरी, स्किल डेवलपमेंट चेयरपर्सन प्रभा सहित संस्था के कई अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर इस प्रोजेक्ट को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का संकल्प लिया. उनके समर्पण और उत्साह से यह स्पष्ट हो गया कि जब संकल्प और सहयोग साथ चलते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव अवश्य संभव है.

कपड़ा प्रोजेक्ट” आज एक योजना नहीं, बल्कि एक आंदोलन है – एक ऐसी पहल जिसमें महिलाएं अपने भविष्य को अपने हाथों से संवार रही हैं.

Related Posts

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन
झारखंड

महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी- आदित्य साहू का पलटवार

May 16, 2026
रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल
रांची

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल

May 16, 2026
CBSE 12th Result 2026: Gole Dhanbad students perform brilliantly, Krishna Goyal scores 100 in Chemistry
झारखंड

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: गोल धनबाद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री में हासिल किए 100 अंक

May 16, 2026
Next Post

रविवार की सुबह कुछ लाया आपके लिए खास, जानिए अपना राशिफल

दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर: MrBeast की सलाना कमाई जानकर हो जाएंगे आप हैरान...

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी- आदित्य साहू का पलटवार

May 16, 2026

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: गोल धनबाद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री में हासिल किए 100 अंक

बिरनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, बलगो और कुम्हारपीटनी में चार घर जलकर राख

Jharkhand में अस्पतालों की बदहाली पर BJP-Congress आमने-सामने, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासत तेज

कोडरमा में 36 घंटे के भीतर नेहा राज हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra