Giridih: गिरिडीह जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय पल्लवी कुमारी तथा 7 वर्षीय जुड़वा बहनें रिद्धि कुमारी और सिद्धि कुमारी के रूप में हुई है।
पत्नी और बेटे ने भागकर बचाई जान
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नंदू यादव ने अचानक अपनी बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका इरादा अपनी पत्नी और बेटे को भी नुकसान पहुंचाने का था, लेकिन दोनों समय रहते वहां से भाग निकले और अपनी जान बचा ली।
घटना के बाद आरोपी का व्यवहार लोगों को और भी हैरान कर गया। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव में घूम-घूमकर लोगों को खुद बता रहा था कि उसने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी है। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
Read More- मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
फिलहाल इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








