Big Breaking : झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उद्योगपति परिमल नाथवानी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नाथवानी नामांकन के दौरान भाजपा विधायक रागिनी सिंह, नवीन जायसवाल समेत कई नेताओं की मौजूदगी ने उनके प्रति भाजपा के समर्थन के संकेत स्पष्ट कर दिए।
राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारकर नथवाणी को समर्थन देने की रणनीति बनाई है। जदयू, लोजपा और आजसू के विधायकों के भी उनके प्रस्तावक बनने की चर्चा है।
Big Breaking: 2008 और 2014 में झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं
परिमल नथवाणी इससे पहले 2008 और 2014 में झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वे आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। झारखंड में उनके पुराने राजनीतिक और सामाजिक संबंध उनकी दावेदारी को और मजबूत बना रहे हैं।
दूसरी ओर, झामुमो ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। महागठबंधन के पास संख्या बल मजबूत है, लेकिन कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखना पार्टी के लिए चुनौती माना जा रहा है।
Big Breaking: क्रॉस वोटिंग से परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि चुनाव में क्रॉस वोटिंग होती है तो परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। 18 जून को होने वाले मतदान से पहले हर दल अपने विधायकों को साधने में जुट गया है। ऐसे में झारखंड राज्यसभा चुनाव केवल संख्या का खेल नहीं, बल्कि रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन की भी बड़ी परीक्षा बनता दिख रहा है।
Read More- मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









