Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित जानपुर गांव में एक युवक का शव कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पंकज चौधरी के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोस के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घर से जबदस्ती घसीटकर ले गए थे लोग
परिजनों के अनुसार रविवार रात गांव के कुछ लोग पंकज के घर पहुंचे और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई और बाद में पंकज को जबरन अपने साथ ले जाया गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह पत्नी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
खोजबीन के दौरान दोपहर में पंकज का शव घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि पंकज की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है।
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
जमीन और मकान निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन और मकान निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
Read More- गिरिडीह में पिता बना जल्लाद-तीन बेटियों को धारदार हथियार से काट डाला फिर…
घटना की सूचना पर डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









