Breaking News: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से हराकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ (पारी और 272 रन) राजकोट में आई थी।
Breaking News: फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 112 रन पर सिमटा अफगानिस्तान
मैच के तीसरे दिन ही अफगानिस्तान की दूसरी पारी भारतीय स्पिनर्स के चक्रव्यूह में फंसकर महज 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद भारत ने उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया।
दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 और मोहम्मद सिराज व मानव सुथार ने 1-1 विकेट लिया।
Read More- गिरिडीह में पिता बना जल्लाद-तीन बेटियों को धारदार हथियार से काट डाला फिर…
डेब्यू मैच में चमके मानव सुथार, बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो अपना डेब्यू मैच खेल रहे स्पिनर मानव सुथार रहे। सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में महज 33 रन देकर 6 विकेट झटके थे। मैच में कुल 7 विकेट लेने वाले मानव सुथार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
वह टेस्ट डेब्यू की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बन गए हैं। इस सदी में अमित मिश्रा (2008) के बाद डेब्यू पर ‘फाइव विकेट हॉल’ लेने वाले वे केवल दूसरे भारतीय स्पिनर हैं।
Read More- कोडरमा में युवक की बेरहमी से हत्या, कुंए से मिला शव-जांच में जुटी पुलिस
Breaking News: भारत ने वेस्टइंडीज को पछाड़ा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी 186वीं जीत (599 मैचों में) दर्ज कर ली है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज (185 जीत) को पीछे छोड़ दिया है। अब इस लिस्ट में भारत से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका हैं। इसके अलावा, यह एशियाई टीमों में टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









