झाँसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक असाधारण घटना सामने आई, जब एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी. स्टेशन पर मौजूद महिला रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए इलाके को सुरक्षित किया, वहीं एक यात्री ने मानवता की मिसाल पेश की, वो यात्री एक फौजी थे और बात चीत के दौरान पता चला की आर्मी में मेजर है और उनका नाम मेजर रोहित बाच्वाला है.
रोहित बाचवाला बने हीरो
हैदराबाद जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे 31 वर्षीय मेजर रोहित बाचवाला ने जब महिला को गंभीर अवस्था में देखा, तो तुरंत मदद के लिए आगे आए. उनके पास मौजूद पॉकेट नाइफ़ और हेयर क्लिप्स का उपयोग कर उन्होंने स्थिति को संभाला. प्रसव क्षेत्र को ढंकने के लिए धोती मंगाई गई और स्टाफ द्वारा ग्लव्स उपलब्ध कराए गए ताकि प्रसव प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी की जा सके.
महिला और नवजात दोनों स्वस्थ
महिला और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. मेजर रोहित की साहसिक और संवेदनशील पहल ने एक बार फिर साबित किया कि संकट की घड़ी में एक संवेदनशील इंसान कितना बड़ा फर्क ला सकता है.













