Jharkhand: रांची जिले के सिल्ली प्रखंड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाघ के देखे जाने की सूचना सामने आई। ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी के चलते बाघ को एक घर के कमरे में सुरक्षित बंद कर दिया गया। इस सनसनीखेज घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैली और हजारों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
जैसे ही सूचना वन विभाग को मिली, फॉरेस्ट टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पलामू टाइगर रिजर्व से एक विशेष रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बाघ लगभग 6-7 साल का बताया जा रहा है।
भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बाघ को बंद किए गए घर के चारों ओर बैरिकेडिंग और कपड़ों से घेराबंदी की गई है ताकि वह बाहर न निकल सके। क्षेत्रीय एसपी ने जानकारी दी है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
इसी बीच, सिल्ली क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ सकती है। फिलहाल, पलामू टाइगर रिजर्व की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
वन विभाग और जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। बाघ को सुरक्षित निकालने के लिए पूरी योजना तैयार की जा चुकी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












