शहीद माकपा नेता कॉमरेड सुभाष मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को रांची के नगड़ी (दलादिली) स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम माकपा के बैनर तले आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे शहीद की समाधि स्थल से जुलूस के रूप में होगी और दोपहर 1 बजे दलादिली स्थित शहीद सुभाष मुंडा चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और संकल्प सभा के रूप में संपन्न होगा.
इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में माकपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद कॉमरेड वृंदा करात और माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव शामिल होंगे. आयोजन का उद्देश्य है – वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में शहीद सुभाष मुंडा के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना और उनके विचारों को समाज में जीवित रखना.
read more- ULLU और ALTBalaji सहित 25 ऐप्स बैन! इतने बोल्ड सीन कि सरकार ने लगाई रोक
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता के लिए 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता सुरेश मुंडा कर रहे हैं. कपिल कुमार महतो सचिव और बुधराम उरांव संयुक्त सचिव की भूमिका निभा रहे हैं. समिति के अनुसार, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
यह श्रद्धांजलि सभा केवल एक स्मृति आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक-सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना का मंच होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.
read more- पहली बार में IVF से प्रेग्नेंसी? जानिए सच्चाई, प्रोसेस और खर्चा!













