शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘PM मोदी सिर्फ शो-बाज़ी करते हैं, OBC को सिस्टम से बाहर रखा गया है’

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज कांग्रेस की ओबीसी (OBC) विभाग द्वारा 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' का आयोजन किया गया।

जुलाई 25, 2025
in दुनिया World News, देश National News
A A
Rahul Gandhi's big attack: 'PM Modi only does show-off, OBCs have been kept out of the system'

Rahul Gandhi's big attack: 'PM Modi only does show-off, OBCs have been kept out of the system'

Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज कांग्रेस की ओबीसी (OBC) विभाग द्वारा ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया, जबकि मुख्य वक्ता रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जिन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

Table of Contents

Toggle
  • राहुल गांधी ने PM मोदी को बताया “शो-बाज़ी करने वाला नेता”
  • जातिगत जनगणना पर राहुल का आत्मस्वीकृति और वादा
  • राहुल गांधी के भाषण की 3 बड़ी बातें:
    • OBC की हिस्सेदारी से अन्याय
    • अंग्रेज़ी के नाम पर दोहरी नीति
    • ACR के जरिए अधिकारों की हत्या
  • खड़गे का तीखा हमला: ‘PM मोदी झूठों के सरदार हैं’

राहुल गांधी ने PM मोदी को बताया “शो-बाज़ी करने वाला नेता”

राहुल गांधी ने कहा, “राजनीति में सबसे बड़ी समस्या क्या है?” जब कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया – “PM मोदी”, तो उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं हैं। मैं उनसे मिल चुका हूं। वे सिर्फ शो-बाज़ी करते हैं, दम नहीं है। जनता ने उन्हें सिर पर चढ़ा रखा है।”

जातिगत जनगणना पर राहुल का आत्मस्वीकृति और वादा

राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि OBC वर्ग के मुद्दे को पहले गहराई से नहीं समझ पाए, जो उनकी व्यक्तिगत गलती थी। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस शासित सभी राज्यों में जाति आधारित जनगणना करवाई जाएगी और केंद्र में सरकार आने पर इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा।

राहुल गांधी के भाषण की 3 बड़ी बातें:

OBC की हिस्सेदारी से अन्याय

“मोदी कहते हैं ‘हिंदू इंडिया’, लेकिन 50% हिंदू OBC हैं। फिर OBC मीडिया, कॉरपोरेट, ब्यूरोक्रेसी और संस्थानों में क्यों नहीं दिखते? अडाणी को जमीन देने से पहले सोचना चाहिए कि OBC, SC-ST की जमीनें छीनी जा रही हैं।”

अंग्रेज़ी के नाम पर दोहरी नीति

“BJP कहती है अंग्रेजी हटाओ, लेकिन उनके बच्चे विदेशों में अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। तमिल, कन्नड़, हिंदी सब ज़रूरी हैं, लेकिन अंग्रेजी भी आवश्यक है।”

ACR के जरिए अधिकारों की हत्या

“OBC, दलित और आदिवासी देश बनाते हैं, लेकिन ACR (Annual Confidential Report) जैसे सिस्टम से उनके अधिकारों की हत्या कर दी जाती है।”

खड़गे का तीखा हमला: ‘PM मोदी झूठों के सरदार हैं’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा:
“PM मोदी संसद में भी झूठ बोलते हैं। वे खुद को भगवान का भेजा हुआ बताते हैं, लेकिन देश के साथ किए सारे वादे झूठे निकले – चाहे वो हर साल 2 करोड़ नौकरी हो, 15 लाख का वादा हो या किसानों को MSP देने की बात।”

खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी पहले अपर कास्ट में थे, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने समुदाय को OBC में शामिल करवा लिया। अब वे खुद को पीड़ित दिखाते हैं, लेकिन असल में आज OBC वर्ग को सिस्टम से बाहर रखा जा रहा है।

कांग्रेस ने इस सम्मेलन के ज़रिए एक बार फिर ओबीसी वर्ग को केंद्र में रखकर राजनीतिक विमर्श छेड़ा है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के तीखे तेवर बताते हैं कि आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में रहेगा।

 

Related Posts

Share Market Today
देश National News

Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों की हुई दमदार कमाई

जुलाई 17, 2026
Big Breaking: Stampede in Puri Rath Yatra
Breaking News

Big Breaking: पुरी के रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत 200 से ज्यादा घायल  

जुलाई 16, 2026
Major assurance from the Central Government in the Sonam Wangchuk case.
देश National News

Sonam Wangchuk मामले में केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, स्वास्थ्य निगरानी करेंगे सरकारी डॉक्टर

जुलाई 16, 2026
Next Post
Commonwealth Parliamentary Association's executive meeting concluded in Jharkhand Assembly, discussion on Barbados conference

झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, बारबाडोस सम्मेलन को लेकर चर्चा

AJSU Party attacks the government over the renaming of Atal Mohalla Clinic, Praveen Prabhakar said – "Patients are being carried on cots, the government is busy changing names"

अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदले जाने पर आजसू पार्टी का सरकार पर हमला, प्रवीण प्रभाकर बोले – "खाट पर ढोए जा रहे मरीज, सरकार व्यस्त नाम बदलने में"

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

जुलाई 17, 2026

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra