Khabar Mantra: आपने कभी सोचा है कि कोई परीक्षा की इतनी यादगार छाप छोड़ जाए कि लोग अपने बच्चे का नाम उसी पर रख दें? जी हाँ, इन दिनों सोशल मीडिया पे एक ऐसा ही विडियो काफी वायरल हो रहा है , जहां एक कपल ने अपने बच्चे का नाम UPSC रखा दिया , और नाम तो नाम इसकी वजह आपको हंसी के साथ-साथ काफी कुछ सोचने पर भी मजबूर कर देगी.
क्यों रखा बच्चे का नाम UPSC?
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो में कपल बता रहा है कि वे UPSC की तैयारी कर रहे थे, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद परीक्षा पास नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और जब उनका बच्चा हुआ, तो उन्होंने उसका नाम UPSC रख दिया. अब मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं—हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने UPSC निकाल लिया!
Read more: Periods देरी से आने से हो सकती है गंभीर समस्याएं, जानिए इसके पीछे छिपे कारण और समाधान!
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ
इस मज़ेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @arvind.sridevi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे “क्रिएटिव सोच”कहा, तो कुछ ने “बेस्ट रीजनिंग” बता दिया.
UPSC का जुनून और संघर्ष
UPSC परीक्षा भारत की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे पास करना लाखों लोगों का सपना होता है. लेकिन इस कपल ने UPSC को अपने जीवन का हिस्सा इस अनोखे तरीके से बना लिया.अब सवाल उठता है—क्या भविष्य में और भी ऐसे नाम देखने को मिलेंगे? क्या कोई बच्चा “IIT”,”NEET” या “IAS” नाम से भी आएगा?
Read more: विश्व साइकिल दिवस 2025: राजधानी में साइकिल सेवा फेल, सेहत को लेकर कितने जागरूक हैं हम?
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।









