Ranchi News: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रिंग रोड पर विदेशी शराब से लदा एक वाहन पलट गया. हादसे के बाद शराब की पेटियां और बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिसे देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बोतलें उठाने की होड़ मचा दी.
शराब लूटने की मची होड़, कई बोतलें टूटीं
वाहन पलटते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने शराब की पेटियां और बोतलें उठा लीं, तो कई बोतलें टूटकर सड़क पर फैल गईं. घटना के चलते यातायात भी कुछ देर बाधित रहा और माहौल पूरी तरह से अराजक हो गया.
पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा
घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर शराब लूट रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए. पुलिस ने वाहन को साइड में लगवाकर ट्रैफिक सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
अब आगे क्या?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शराब की खेप कहां से कहां ले जाई जा रही थी और वाहन पलटने का कारण क्या रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर लूटपाट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.
read more- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक X हैंडल हुआ Hack, सीएम सोरेन ने दिए जांच के आदेश
View this post on Instagram












