Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और पोस्टिव बदलाव लेकर आया है। करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में इन राशियों को बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी गई। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आया है-
मेष राशि
आज आपका दिन सामाजिक और परोपकारी कामों से भरा रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। वहीं, आपकी नीयत को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। परिवार के सामने पुरानी बात सामने आ सकती है। खानपान में बदलाव से पेट संबंधी परेशानी सामना करना पड़ सकता है। जरूरतमंद की मदद करना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ अर्पित करें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए काफी खास रहेगा। आज टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। विरोधियों की काम पर नजर रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पुराने लेनदेन से परेशानी संभव है।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि
आज का दिन मिलाजुला फल देगा। नौकरी में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी मित्रता दिखा सकते हैं, लेकिन सतर्क रहें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
कर्क राशि
आज सामान्य दिन रहेगा। संतान की सेहत में सुधार होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। काम में लापरवाही से बचें। नए व्यापार में साझेदारी संभव है।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि
विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना पारिवारिक तनाव हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। रहन-सहन में सुधार होगा।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विवाह से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। अजनबियों से सावधान रहें। विरोधियों की चालों को समझना जरूरी है।
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
Aaj Ka Rashifal: तुला राशि
व्यापार में लाभ के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी का पूजन करें।
वृश्चिक राशि
पैसों के मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ मिल सकता है। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। पुराने मित्र से फिर मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
Aaj Ka Rashifal: धनु राशि
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। खर्च होंगे लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु का पूजन करें।
Read more- Magh Mela 2026: संगम में आस्था की डुबकी के लिए तैयार! यहाँ देखें शाही स्नान की तारीख
मकर राशि
आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। क्योंकि पुरानी समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं। आंखों का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण बनाने रखें है। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी।
भाग्यशाली अंक: 10
शुभ रंग: नीला
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि
आज आपका दिन ठिक ठाक रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा। यात्रा से लाभ मिल सकता है। दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में सराहना मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली अंक: 12
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
Read more- 2026 में शनि का कहर या वरदान? जानिए किन राशियों का बदलेगा भाग्य












