Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का दुर्लभ संयोग बन रहा है। सुबह 07:42 के बाद चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आज आकाश मंडल में लक्ष्मी-नारायण योग, वाशि योग, सुनफा योग और शुक्ल योग जैसे महासंयोग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है तो कुछ को सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Rashifal)
Read More: Jharkhand में 7609 नर्सिंग स्टाफ की होगी जल्द बहाली, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश
मेष राशिफल (Aries Rashifal)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम रखने का है, मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, वहीं कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पिता की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
वृष राशिफल (Taurus Rashifal)
आर्थिक मोर्चे पर आज आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं और लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है और पारिवारिक परेशानियाँ काफी हद तक दूर होंगी।
मिथुन राशिफल (Gemini Rashifal)
आज आपको अपने रूटीन के कामों में जल्दबाजी और भावुकता में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे धन लाभ होगा और निवेश की योजना बनेगी।
कर्क राशिफल (Cancer Rashifal)
सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए किसी भी शारीरिक समस्या को हल्के में न लें। कोर्ट-कचहरी या पुराने कानूनी मामलों का फैसला आपके पक्ष में आने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Rashifal)
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि कार्यस्थल पर गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन चलाने या बाहर निकलते समय चोट लगने की आशंका है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतें।
कन्या राशिफल (Virgo Rashifal)
करियर और नौकरी के लिहाज से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं, हालांकि जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशिफल (Libra Rashifal)
आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का बेहतरीन ऑफर मिल सकता है, जिससे तरक्की की राह आसान होगी। हालांकि, आज आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)
आज मन में किसी बात को लेकर संशय (Doubt) हो, तो उस काम की शुरुआत न करें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है और सेहत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)
आज आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। निवेश के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में न आएं और पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें।
मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)
बिजनेस के लिहाज से आज का दिन बेहद शुभ है, रसूखदार लोगों की मदद से बड़ा निवेश और मुनाफा मिलने के योग हैं। हालांकि, लव लाइफ और राजनीति से जुड़े लोगों को आज बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करना होगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)
परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ने से आज मानसिक तनाव और भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसमें आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशिफल (Pisces Rashifal)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शानदार है, लंबे समय से डूबा या फंसा हुआ धन अचानक वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की आशंका है।
Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी उपाय या जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
ये भी देखेंं: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | JTET 2026 | JEE Advanced | RIMS | Babulal Marandi | Palamu police










