Hazaribagh : हजारीबाग में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम ज्ञानी राम बताया जा रहा है। कर्मचारी ने जमीन म्यूटेशन के नाम पर घूस मांगी थी।
Read More-प्रेमिका ने ब्लॉक किया तो लोढ़ा से कूचकर प्रेमी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
जमीन म्यूटेशन के नाम पर मांगी थी घूस
मिली जानकारी के मुताबिक दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी ने मेढ़कुरी कला गांव की रहने वाले हीरामन प्रजापति से जमीन म्यूटेशन के नाम पर घूस की मांग की थी। जिसके बाद शख्स ने एसीबी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
10 हजार रुपए की मांग कर रहा था राजस्व कर्मचारी
आवेदन में महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की नाम पर दाखिल खारिज का आवेदन प्रखंड कार्यालय में दिया था। राजस्व कर्मचारी के द्वारा उस आवेदन को स्वीकृति देने के बदले 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसके बाद महिला ने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी।
Read More-पलामू में मर्डर, जेठ ने बहू को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और राजस्व कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।













