Ranchi News: रांची में ACB (Anti Corruption Bureau) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी डीएसपी के रीडर को घूस लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, टीम को रिश्वत की शिकायत मिली थी. जिसके बाद यह एक्शन लिया गया. इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़पंप मच गया है.
बता दें, रीडर किसी काम के लिए पैसे मांग रहा था. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है.













