Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार का खामियाजा एक युवक को अपनी जान पर बनाकर भुगतना पड़ा। शुक्रवार की सुबह निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल मुगमा एरिया स्थित निरसा ओसीपी के पास कोयला लोडिंग के दौरान एक युवक पिकअप वैन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राजा कोलियरी निवासी राजा साव के रूप में हुई है। वह बोरियों में भरे अवैध कोयले को पिकअप वैन में लोड कर रहा था, इसी दौरान वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद कोयला तस्करों ने उसे तत्काल असर्फी अस्पताल, धनबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
Read more: JPSC सिविल सेवा Interview शेड्यूल जारी, राज्य को मिलेंगे 342 नए अधिकारी
प्रशासन पर विधायक का निशाना
घटना के बाद निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। विधायक ने कहा, “रात भर पिकअप वैन से अवैध कोयले की ढुलाई खुलेआम हो रही है, जिसकी शिकायत एसपी और ईसीएल महाप्रबंधक को कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।”विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Read more: मनरेगा में झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान: 2 लाख परिवारों को मिलेगा 100 दिन का रोजगार
इलाके में बढ़ रही अवैध कोयला गतिविधियां
निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और तस्करी लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है। यह न सिर्फ पर्यावरण और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहा है।
Read more: श्रावणी मेला 2025 को मिलेगा ग्लोबल लुक, CM हेमंत सोरेन ने की हाईलेवल मीटिंग

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









