Ranchi: गणपति पूजा को लेकर राजधानी रांची में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार देर शाम शहर के विभिन्न गणपति पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा, यातायात प्रबंधन सहित दिये कई अहम निर्देश
निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत,, संबंधित थाना के थाना प्रभारी तथा शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, सागर कुमार, नंद किशोर चंदेल, मयंक गिरी एवं बिट्टू सिंह उपस्थित थे।
जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल संचालकों एवं शांति समिति के सदस्यों से भी अपेक्षित सहयोग बनाए रखने की अपील की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









