Ranchi: झारखंड की प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान संत जेवियर्स कॉलेज, रांची (स्वायत्त) में सत्र 2025–2029 के लिए स्नातक रेगुलर और वोकेशनल कोर्सों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह कॉलेज रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध है और 1944 से जेसुइट सोसाइटी द्वारा संचालित किया जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:
इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
➡ आवेदन हेतु लिंक: https://jharkhanduniversities.nic.in
➡ कॉलेज वेबसाइट: https://sxcran.ac.in
उपलब्ध कोर्स और संकाय:
🔹 रेगुलर स्नातक कोर्स (चार वर्षीय – NEP आधारित):
- विज्ञान संकाय: भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, भूगर्भशास्त्र, सांख्यिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी शास्त्र
- वाणिज्य संकाय: एकाउंट्स ऑनर्स
- कला संकाय: अंग्रेज़ी, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र
वोकेशनल (व्यावसायिक) कोर्स:
- बीसीए (चार वर्षीय), बीबीए (चार वर्षीय – AICTE मान्यता प्राप्त)
- बीएससी वोकेशनल: कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी
- बीकॉम वोकेशनल: एडवरटाइजिंग व मार्केटिंग, बैंकिंग व इंश्योरेंस, फाइनेंसियल मार्केट, इंटरनेशनल अकाउंटिंग, ऑफिस मैनेजमेंट
- बीए वोकेशनल: पत्रकारिता व जनसंचार, अंग्रेजी साहित्य, एनीमेशन, इंटीरियर डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइनिंग
प्रवेश के लिए योग्यता:
- रेगुलर कोर्स: न्यूनतम 50% अंक (विभाग अनुसार विषयगत योग्यता अनिवार्य)
- वोकेशनल कोर्स: न्यूनतम 50% – 60% (विषय विशेष में अंक आवश्यक – जैसे गणित, बायोलॉजी या अंग्रेज़ी)
सीटों की उपलब्धता:
- विज्ञान संकाय: प्रति विषय 60 सीट
- वाणिज्य संकाय: कुल 720 सीट (दोनों पालियों सहित)
- कला संकाय: प्रति विषय 140 सीट (समाजशास्त्र में 70 सीट)
- वोकेशनल कोर्स: प्रत्येक विषय में 50 सीट
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जून 2025
- प्रवेश परीक्षा की तिथि और चयन सूची: कॉलेज वेबसाइट पर जल्द प्रकाशित की जाएगी।
संपर्क विवरण (Helpdesk):
Email: helpdesk@sxcran.org
Call/WhatsApp: 7542920586, 8538970586

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









