Desk : अबूधाबी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में हराकर क्लीन स्वीप कर लिया। अफगानिस्तान ने 200 रनों के भारी भरकर अंतर से बांग्लादेश को हरा दिया। इस तरह से तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
Read More-Big Breaking : घाटशिला उपचुनाव के लिए बीजेपी ने इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिलाल सामी बने प्लेयर ऑफ दी मैच
मैच में बिलाल सामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बिलाल ने मैच में 5 विकेट चटकाए। इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ दी मैच से नवाजा गया।
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानस्तान की टीम ने 50 ओवरों में कुल 293 रन बनाए। ओपनर इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मोहम्मद नबी ने 62 रन बनाए।
बांग्लादेश की टीम महज 93 रनों पर ऑलआउट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के गेंदबाज बिलाल सामी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके। बांग्लादेश के 10 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ओपनर सैफ हसन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।
Read More-Big Breaking : झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर













