Entertainment news: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और प्रसिद्ध व्यवसायी संजय कपूर का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. यह दुखद घटना उस समय हुई जब संजय कपूर पोलो खेल रहे थे.
कौन थे संजय कपूर
संजय कपूर एक इंडस्ट्रियलिस्ट थे और ऑटोमोटिव फील्ड में काफी फेमस थे.संजय कपूर ने वर्ष 2003 में करिश्मा कपूर से विवाह किया था, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और दोनों ने 2016 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इस विवाह से उन्हें दो बच्चे हुए—समायरा कपूर और कियान कपूर. तलाक के बाद, संजय ने प्रियंका सचदेव से विवाह किया और उनके साथ एक बेटा भी है.
Read more: London जा रही AirIndia फ्लाइट को आखिरकार क्यूँ लौटना पड़ा वापिस मुंबई? जानिए पूरी वजह
संजय कपूर का नाम भारतीय व्यवसायिक जगत में काफी प्रतिष्ठित रहा है. वे एक सफल उद्यमी थे और कई कंपनियों से जुड़े रहे. उनकी व्यावसायिक सूझबूझ और रणनीतिक सोच के कारण उन्होंने अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
करिश्मा कपूर ने संजय कपूर बताया बदतमीज़
करिश्मा ने संजय कपूर के ऊपर मानसिक उत्पिरण और फिजिकल एब्यूज का आरोप भी लगाया था. इसके बाद करिश्मा ने संजय से डाइवोर्स लेने का फैसला लिया था , जिसमे ये बात भी सामने आई की शादी के बाद हनीमून के दौरान संजय ने करिश्मा को अपने दोस्तों के साथ रात गुजारने के लिए मजबूर भी किया था और उनसे खुद भी बदतमीजी करने की कोशिश की थी.











