KhabarMantra: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर जो हाली में अपनी मूवी रामायण के कारण चर्चा में बने हुए थे, एक बार फिर अपनी दूसरी मूवी के कारण और भी ज्यादा चर्चा में आ गए है. हालाँकि ‘’रामायण’’ अभी तक रिलीज़ भी नही हुई है और रणबीर अभी से ही दूसरी मूवी के लिए काम शुरू कर चुके है. सूत्रों के अनुसार अब रणबीर कपूर धूम 4 में नज़र आयेंगे. अब अपने फिल्म रामायण में राम का रोल निभाने के बाद धूम 4 में एक्शन करते नज़र आएंगे. बता दें की इस बार ये भी कहा जा रहा है की धूम 4 अपने बाकी धूम के सिक्वेल्स से ज्यादा बड़ी साबित होने वाली है. इसकी कहानी भुई बाकि के सिक्वेल्स से ज्यादा एक्शन से भरी हुई है.
Read more: Social media पर वायरल हुआ एक अनोखा किस्सा: कपल ने अपने बच्चे का नाम ही UPSC रख दिया!
पहले सिक्वेल्स के नामी सुपरस्टार
पहले धूम के सिक्वेल में अभिषेक बच्चन , जॉन अब्राहम , उदय चोपड़ा थे , दुसरे में अभिषेक बच्चन के साथ ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय थे , और तीसरी में आमिर खान और कटरीना कैफ देखने को मिले थे. अब इन सब बड़े सुपरस्टार के बाद रणबीर कपूर धूम 4 में काम करते दिखेंगे.
Read more: उत्तराखंड में 170 से अधिक मदरसों को सील किया गया, सरकार ने शिक्षा सुधार का किया दावा
कौन होगा मूवी का निर्देशक?
आदित्य चोपड़ा जिन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस किया है वो हर फिल्म में डायरेक्टर बदलते नज़र आये है और इस बार भी नए डायरेक्टर का नाम सामने आ रहा है. पिंकविला के रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य चोपड़ा और राइटर श्रीधर राघवन धूम 4 की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर काम करेंगे.













