Jharkhand: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुमला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय सभागार में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहीं, जिन्होंने 7 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के कृषि यंत्रों का वितरण किया।
Read More: रांची में 25 दिन के नवजात की मौत पर बवाल, दो दिन तक छिपाया शव, परिजनों का हंगामा
790 किसानों को मिला लाभ
इस कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 155 कृषक समूहों सहित कुल 790 किसानों को लाभान्वित किया गया। वितरण किए गए यंत्रों में शामिल थे:
- 62 बड़ा ट्रैक्टर
- 5 मिनी ट्रैक्टर
- 235 पंप सेट
- 9 सहायक कृषि यंत्र
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “कृषि यंत्र वितरण का मुख्य उद्देश्य किसानों, विशेषकर महिला कृषक समूहों को सशक्त बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब वे योजना की जानकारी रखेंगे और बिचौलियों से सावधान रहेंगे।
GPS सिस्टम से यंत्रों की निगरानी
कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि किसानों को दिए गए ट्रैक्टरों में GPS सिस्टम लगाया गया है ताकि उनके दुरुपयोग को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी योजना में ऑनलाइन अंशदान का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे मामलों में तुरंत सतर्कता बरतें और ठगी से बचें।
Read More: नामकुम में बस खलासी की संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव
प्रशासनिक भागीदारी की सराहना
मंत्री ने अधिकारियों को भी नसीहत दी कि वे निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर योजनाओं को धरातल पर उतारें। कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली अबुआ सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।
अन्य प्रमुख अतिथि
इस अवसर पर गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित, भूमि संरक्षण निदेशक अशोक सम्राट, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, चेती उरांव, दिनेश्वर महतो समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।












