Jharkhand: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की राज्य स्तरीय बैठक में आज सर्वसम्मति से प्रदेश कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुनः अजय राय को आगामी दो वर्षों (2025-2027) के लिए संघ का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन के विस्तार और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर नई कार्यसमिति का गठन किया गया। प्रेस क्लब रांची में बैठक का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत अजय राय ने कहा –
“यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और संकल्प दोनों है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के मेहनतकश कर्मियों की आवाज बुलंद करना और उनके अधिकार सुरक्षित करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। संघ श्रमिकों के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता, रोजगार सृजन और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।”
अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यसमिति का गठन :
अध्यक्ष – अजय राय
उपाध्यक्ष – दिवाकर मिश्रा, फलेश्वर महली, मो. रजी, उदय मिश्रा, मन्नू भगवान मिश्रा, उदय यादव
प्रधान महासचिव – अमित कुमार कश्यप
महामंत्री – अमित शुक्ला, कुणाल कुमार सिंह
संगठन मंत्री – विकास कुमार, पवन तिवारी, मुकेश साहू, प्रिंस कुमार
संयुक्त सचिव – उत्पल दास, आशीष दास, आनंद प्रमाणिक, मो. शमी, सुभाष ठाकुर, सुरेंद्र कुमार
कार्यसमिति सदस्य – सुरेश इंदवार, जलील अंसारी, नीलकमल गौतम, जितेंद्र दुबे, राजीव कुमार शुक्ला, दिलीप शर्मा, विद्यासागर, ऋषि कुमार, शाश्वत कुमार, सुनील कुमार, धर्मेंद्र पांडे, गौतम कुमार, वसीर अंसारी, प्रकाश कुमार, मो. अनवर
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ – विजय कुमार सिंह, यूसुफ खान
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि संघ आगामी दिनों में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षशील रहेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







