शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

आजसू का कांग्रेस-झामुमो पर हमला, पेसा और सरना कोड पर किया सवाल

मई 29, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
ajsu party
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  आजसू पार्टी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी मुद्दों को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा कि पेसा कानून और सरना कोड पर कांग्रेस-झामुमो को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि 2014 में मनमोहन सिंह की सरकार ने सरना कोड की मांग को क्यों खारिज कर दिया था.

Table of Contents

Toggle
  • सरना कोड पर दोहरी नीति का आरोप
  • पेसा कानून पर सरकार को घेरा
  • जातीय जनगणना का समर्थन
  • वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मौजूदा सरकार आदिवासी अधिकारों को कमजोर कर रही है और पेसा कानून को लागू करने से बच रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस-झामुमो की नीतियां हमेशा दोहरी रही हैं.

सरना कोड पर दोहरी नीति का आरोप

डॉ. भगत ने बताया कि 2012 में यूपीए सरकार ने लोकसभा में सरना कोड की मांग को गृह मंत्रालय के जरिए अव्यावहारिक बताते हुए खारिज कर दिया था. उन्होंने सवाल उठाया कि 11 फरवरी 2014  को तत्कालीन केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री वी. किशोर चंद्रदेव ने अपने आधिकारिक बयान में सरना कोड को अव्यावहारिक क्यों बताया था. आजसू पार्टी ने कहा कि वह सरना कोड का समर्थन करती है लेकिन कांग्रेस-झामुमो की दोहरी नीति को जनता के सामने लाना जरूरी है.

Read more: ‘इंफ्रास्ट्रक्चर से इनोवेशन तक’ – पीएम मोदी की तिकड़ी रणनीति

पेसा कानून पर सरकार को घेरा

पेसा कानून को लेकर संजय मेहता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कानून को पूरी तरह लागू करने से बच रहे हैं क्योंकि इससे आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन पर पारंपरिक अधिकार मिलेंगे और भ्रष्टाचार आधारित राजनीति उजागर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि कानून प्रभावी तरीके से लागू होता है तो बालू माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगेगी और प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर लगाम कसी जाएगी.

जातीय जनगणना का समर्थन

आजसू नेताओं ने कहा कि पार्टी जातीय जनगणना का पूरा समर्थन करती है और इसे मूल जनगणना के साथ ही कराने की मांग करती है. उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया.

Read more: रांची में कोविड के बढ़ते खतरे पर अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस

वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

आजसू पार्टी ने कांग्रेस और झामुमो पर वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल आज सत्ता में हैं, वही धरना देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं. उन्होंने इसे झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पार्टी झारखंडी अस्मिता और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रभारी परवाज खान, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार और युवा नेता संजय मेहता भी उपस्थित थे.

Related Posts

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी
रांची Ranchi

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

जुलाई 17, 2026
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
Jharkhand Police's high-tech mission
झारखंड Jharkhand News

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026
Next Post
SPM Inter College

SPM इंटर कॉलेज सिंदरी में प्राचार्य जे के बनर्जी को लेकर हुआ हंगामा

Discussion of Vice Chancellors on NEP-2020 and Indian Knowledge Tradition at Raj Bhavan, Governor called for making Jharkhand an education hub

राजभवन में NEP-2020 और भारतीय ज्ञान परंपरा पर कुलपतियों की परिचर्चा, राज्यपाल ने झारखंड को एजुकेशन हब बनाने का किया आह्वान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

सिर्फ आरोप और पत्र लिखने से नहीं चलेगी राजनीति-बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

जुलाई 17, 2026

पिस्का और मुरी Railway Station का हुआ लोकार्पण, जानें क्या-क्या बदला और यात्रियों को क्या मिलेगा

कृषि को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस, Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra