जामताड़ा: संथाल परगना में आजसू पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शुक्रवार को जामताड़ा परिसदन में प्रमंडल स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में संथाल परगना के विभिन्न जिलों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सुदेश महतो ने सदस्यता अभियान का विस्तार करने, युवा संगठन को सक्रिय बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को सभी प्रखंडों में जल्द सम्मेलन आयोजित करने और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया।
27 प्रखंड प्रभारियों की घोषणा
बैठक के दौरान सुदेश महतो ने 27 प्रखंड प्रभारियों के नामों की घोषणा की। इनमें संजीव महतो, बसंत राय, सुरेश चंद्र महतो, मनोज मरांडी, अजय कुमार, राजा साहनी, जितेंद्र चौधरी, ध्रुव शाह, राजेश महतो, अरुण कुमार, दीपक मंडल, रविंद्र नाथ महतो (पिंटू), अशोक सिंह, बासुदेव गोस्वामी, श्यामल वाद्यकर, पुरुषोत्तम ठाकुर, राजकुमार बाउरी, आदर्श लक्ष्य, आलोक जॉय पॉल, आलमगीर आलम, मो. अख्तर, मोफीज, संजय कुमार, सुजीत मुर्मू, सचिन कुशवाहा, चतुरानंद पांडे और केदार महतो शामिल हैं।
सुदेश महतो ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
नवंबर में होगा प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
बैठक में नवंबर महीने में प्रस्तावित संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों को सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक में आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी समेत संथाल परगना के विभिन्न जिलों के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








