Jharkhand: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास, नेमरा (रामगढ़) पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन और अन्य परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढ़स बंधाया।
मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन से भी आत्मीय भेंट की। भावुक हुए अखिलेश यादव ने कहा—
“दुःख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ हैं। आपका संबल ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा।”
उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित समुदायों के कल्याण में समर्पित किया। उनका संघर्ष, आदर्श और व्यक्तित्व हमेशा समाज को प्रेरित करता रहेगा।
अखिलेश यादव ने गुरुजी को “प्रभावशाली जननेता” बताते हुए कहा—
“भले ही गुरुजी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष और विचार युगों-युगों तक याद किए जाएंगे।”


विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis










