Jharkhand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को रांची पहुंचे। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को “जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाला सच्चा आंदोलनकारी नेता” बताया और कहा कि उनके जैसा दूसरा नेता देश में नहीं हो सकता।
SIR पर केंद्र सरकार पर हमला
SIR (Voter Verification) के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,
“लोगों के मताधिकार छीनने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है। अगर SIR कराना था तो यह चुनाव से एक साल पहले होता, न कि चुनाव से कुछ महीने पहले।”
यूपी के फतेहपुर मामले पर बयान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुई घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की राजनीति का हिस्सा है, जिसमें हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ाने की कोशिश की जाती है।
नेमरा गांव के लिए रवाना
रांची एयरपोर्ट से निकलने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुए। लगभग दो घंटे की यात्रा के बाद वह नेमरा पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









