रविवार, जुलाई 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बर्ड फ्लू फैला, शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों

अप्रैल 1, 2025
in देश National News
A A
Share on FacebookShare on Twitter

बैकुंठपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू (एवियन एन्फ्लुएन्जा) फैल गया है। इसकी पुष्टि भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने की है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को विभाग को मिली। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश के बाद बीती रात आपातकालीन बैठक कर शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है।

बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है। मुर्गे-मुर्गियों और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानें बंद कर दी गई हैं।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी साझा की। कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश तीन महीने तक या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इन्फेक्टेड जोन (एक किलोमीटर) पूर्व दिशा में बैकुण्ठपुर से जनकपुर, पश्चिम दिशा में बैकुण्ठपुर से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में बैकुण्ठपुर से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में बैकुण्ठपुर से एमएलए नगर तक है वहीं सर्विलेन्स जोन (1 से 10 किलोमीटर) इन्फेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक होगी। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री उत्पादों पर प्रतिबंध इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानें बंद कर दी गई हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है।

कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में 2,487 नग व्यस्क पेरेंट्स स्टॉक मुर्गे/ मुर्गियां, 2,448 पाले गए बटेर पक्षियों, 9,998 नग कुक्कुट चूजों, 19095 कुक्कुट अंडे, 200 बटेर अंडे और 7500 किलो कुक्कुट आहार को बीती देर रात विनष्टीकरण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के दौरान क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई हैं, जो आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग आसपास के क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे के लिए पांच टीम गठित की गई हैं। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए अंडों और चूजों को नष्ट किया है। सभी पक्षियों को केंद्र के भीतर ही खोदे गए गड्डों में दफनाया गया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पक्षियों को नष्ट करने के बाद कुक्कुट केंद्र को पूरी तरह से सेनिटाइज किया गया। मुर्गे-मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बैकुंठपुर शहर क्षेत्र के लोगों से चिकन अंडा ना खरीदने की अपील की गई है। वहीं जिले में अन्य जगहों पर टीम बर्ड फ्लू के मामलों का निरीक्षण किया जा रहा है । इस क्षेत्र में मुर्गियां बाहर चरने न छोड़ने जनता से अपील की गई है। मुर्गे-मुर्गियों अंडे एवं मांस तथा मुर्गी दाना का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिन निजी दुकानदारों से मुर्गी, चूजे विनष्टीकरण किया जाएगा, उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।

A Singh
A Singh

Related Posts

Who is the woman who remained on a hunger strike for 16 years? Discover the astonishing story of Irom Chanu Sharmila.
देश National News

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

जुलाई 18, 2026
Was Sonam Wangchuk forcibly taken to the hospital? Find out the full story and what the law and Constitution say.
देश National News

Khabar Mantra Explainer: क्या Sonam Wangchuk को जबरन अस्पताल ले जाया गया? जानिए पूरा मामला, कानून और संविधान क्या कहते हैं

जुलाई 18, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
देश National News

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 21 दिन के अनशन के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, CJP ने शुरू किया नया अनशन

जुलाई 18, 2026
Next Post

असम के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश के मो. युनूस के बयान को बताया आपत्तिजनक

पलामू: शराबी पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, बेटे को लेकर हुआ फरार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 19 July 2026

Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर, परिघ योग से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य; जानें रविवार का दैनिक राशिफल

जुलाई 19, 2026

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदली कोडरमा की महिलाओं की किस्मत, किसी ने खोली दुकान तो किसी ने शुरू किया साबुन का कारोबार

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra