Business News: आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट को सेबी (SEBI) से IPO के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी अब जल्द ही अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करेगी और नवंबर 2025 के मध्य में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग की योजना बना रही है। यह IPO इस साल का तीसरा सबसे बड़ा पब्लिक ऑफर होगा, जिससे कंपनी लगभग ₹8,876 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।
लेंसकार्ट ₹2,150 करोड़ के नए शेयर्स जारी करेगी!
इस IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। फ्रेश इश्यू के तहत लेंसकार्ट ₹2,150 करोड़ के नए शेयर्स जारी करेगी, जबकि मौजूदा शेयरहोल्डर्स, जिनमें फाउंडर पीयूष बंसल और अन्य शामिल हैं, OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचेंगे।
Read more- झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से मौसम होगा साफ
फंड का उपयोग कंपनी भारत में नए स्टोर्स खोलने, मौजूदा स्टोर्स के किराए और टेक्नोलॉजी निवेश के लिए करेगी। इसके अलावा, लेंसकार्ट ब्रांड मार्केटिंग, संभावित अधिग्रहण और टेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी यह फंड खर्च करेगी।
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने कमाया मुनाफा
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹297 करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले वर्ष घाटा हुआ था। रेवेन्यू भी 22% की बढ़ोतरी के साथ ₹6,625 करोड़ रहा। लेंसकार्ट ने FY25 में 105 नए कलेक्शन लॉन्च किए और 2.72 करोड़ आईवियर यूनिट्स बेचे।
2010 में शुरू हुई यह कंपनी आज भारत और दुनिया भर में 2,700 से अधिक स्टोर्स ऑपरेट करती है और आईवियर मार्केट की लीडर बन चुकी है।
Read more- बिहार चुनाव से पहले बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी













