Sunday, May 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

गुजरात के सूरत में हीरा श्रमिकों की सामूहिक हत्या के षड्यंत्र की आशंका, प्राथमिकी दर्ज

April 10, 2025
in देश
A A
Share on FacebookShare on Twitter

-पानी पीने के बाद 118 श्रमिकों की बिगड़ी थी तबीयत, 6 अभी आईसीयू में दाखिल, पानी के फिल्टर में सल्फास के पाउच मिलने के बाद पुलिस सक्रिय

सूरत। सूरत के कापोद्रा क्षेत्र के हीरा कारखाना अनभ डायमंड में पीने के पानी के फिल्टर में सल्फास मिलाने की घटना पर पुलिस ने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बुधवार को यहां फिल्टर का पानी पीने के बाद 118 हीरा श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई थी। जांच के दौरान फिल्टर के पास सल्फास का पाउच मिलने से लोगों के होश उड़ गए थे। तबीयत बिगड़ने की शिकायत और चक्कर आने वाले सभी हीरा श्रमिकों को तत्काल किरण और डायमंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को 6 श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है।

श्रमिकों के पानी में सल्फास मिलाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले में हत्या के प्रयास बीएनएस 109 (1) धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिस जगह पर फिल्टर था, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था। माना जा रहा है कि कारखाने के परिचित व्यक्ति की ही यह करतूत हो सकती है। पुलिस ने जांच में फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम का सहयोग लिया है। साथ ही बीमार हुए सभी 118 हीरा श्रमिकों का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में 4-5 संदिग्ध हीरा श्रमिकों से कापोद्रा पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा 3 अलग-अलग टीम मामले की जांच में जुटी है। अनभ जेम्स के कारीगरों की सूची के अनुसार जांच हो रही है। इसके अलावा हीरा कारखाना में अंदर आने वाले डीलर और सब डीलर की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अभी तक 50 लोगों का बयान दर्ज किया है।

कापोद्रा चौराहे के पास जीवराजभाई गाबाणी का अनभ डायमंड नाम से हीरा कारखाना है। इसमें 120 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। 9 अप्रेल को सुबह साढ़े 8 बजे तक 120 कर्मचारी काम पर आए थे। सुबह 9 बजे के आसपास इनमें से 118 कर्मचारियों को चक्कर आने लगा। इसके साथ ही उन्हें श्वास लेने में भी तकलीफ होने लगी। कारखाना मैनेजर के भांजा निकुंज ने सुपरविजन किया तो उसने अपने मामा को पानी से दुर्गंध आने की जानकारी दी। बाद में फिल्टर चेक किया गया तो अंदर से सल्फास का पाउच मिला। इसका पाउच फटा हुआ था। इससे आशंका हुई कि पानी में सल्फास मिलाया गया है।

Related Posts

होर्मूज में फिर हमला! ओमान के पास गुजरात का जहाज डूबा, 14 क्रू मेंबर्स बचाए गए
Breaking News

होर्मूज में फिर हमला! ओमान के पास गुजरात का जहाज डूबा, 14 क्रू मेंबर्स बचाए गए

May 14, 2026
Major revelation in Suvendu Adhikari's PA murder case, 3 accused arrested from Bihar and UP
Breaking News

Suvendu Adhikari के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बिहार-यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार

May 11, 2026
Share Market Today: सेंसेक्स में 1,000 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के उड़े होश
देश

Share Market Today: सेंसेक्स में 1,000 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के उड़े होश

May 11, 2026
Next Post

पलामू का मजदूर रातों-रात बना करोड़पति, जाने क्या है राज?

भाजपा नेता अनिल टाइगर मर्डर केस का खुलासा, फरार शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

हेमंत सरकार पर भाजपा का हल्ला बोल, 15 मई से प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन

महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी- आदित्य साहू का पलटवार

May 16, 2026

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की बड़ी बैठक-जानें SIR का पूरा शेड्यूल

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: गोल धनबाद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री में हासिल किए 100 अंक

बिरनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, बलगो और कुम्हारपीटनी में चार घर जलकर राख

Jharkhand में अस्पतालों की बदहाली पर BJP-Congress आमने-सामने, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासत तेज

कोडरमा में 36 घंटे के भीतर नेहा राज हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra