Ankita Lokhande Pregnant News: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों पर आखिरकार विराम लग गया है। फैंस के बीच उठ रहे सवालों के बीच अब खुद कपल ने सच्चाई बता दी है।
क्या सच में मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे?
दरअसल, अंकिता और विक्की इन दिनों लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में साथ नजर आ रहे हैं। इसी शो के एक एपिसोड में उस वक्त हलचल मच गई जब अंकिता ने मस्ती-मजाक में कह दिया, “मैं प्रेग्नेंट हूं।” ये सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग चौंक गए और कृष्णा अभिषेक ने मजाक में कहा, “अब तो लल्ला आने वाला है।” करण कुंद्रा ने भी तुरंत पूछा – “क्या ये सच है?”
यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई कि क्या अंकिता और विक्की पैरेंट्स बनने वाले हैं।
विक्की जैन का बड़ा खुलासा
इन अफवाहों के बाद विक्की जैन ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सच्चाई बताई। उन्होंने कहा,
“बहुत दिनों से ये अफवाह चल रही है कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं। यहां तक कि हमारी फैमिली वाले भी बार-बार पूछने लगे हैं।”
अंकिता ने भी इन खबरों पर हंसते हुए कहा,
“मैं इन सवालों से थक चुकी हूं। फिलहाल मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। हां, हम फैमिली प्लानिंग पर बात कर रहे हैं लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।”
2021 में की थी शादी
बता दें कि अंकिता और विक्की ने दिसंबर 2021 में ग्रैंड वेडिंग कर एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना था। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है और सोशल मीडिया पर अक्सर ये कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करता रहता है।
क्या वाकई जल्द आएगी गुड न्यूज?
फैंस भले ही अब सच जान गए हों, लेकिन कपल के बयान से इतना तो साफ है कि भविष्य में “गुड न्यूज” का इंतजार जरूर किया जा सकता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









